फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 मीटर खाई में गिरी बाइक, बाप-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढकोग-तरेला मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा हिमाचल के चंबा जिले का है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे रजनीश पुत्र बोध राज निवासी गांव छतराण पंचायत औराफाटी अपने पांच वर्ष के बेटे सक्षम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। जहां मार्ग पर अचानक मोटरसाइकिल असंतुलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। रजनीश सलोह स्कूल में बतौर टीजीटी तैनात था। शनिवार को छुट्टी के बाद वह घर लौट रहा था। मोटरसाइकिल पर उसने अपने बेटे को बैठा रखा था। सलोह से अभी वह सिर्फ डेढ़ किलोमीटर ही आगे बढ़ा था और उसके साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन

बचाने की पूरी कोशिश लेकिन दम तोड़ चुके थे दोनों

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया और खाई में उतरकर दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने मामले के संबंध में भरमौर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं।

हादसे की पुष्टि करते हुए एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। मोटरसाइकिल करीब आधा किलोमीटर नीचे खाई में पहुंच गया है। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा। उधर, एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

उधर, भरमौर थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का पुलिस पता लगाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें