भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के कैप्टन और प्लेइंग इलेवन प्रदेश की कमजोर वित्तीय स्थिति का रोना रोते हैं, दूसरी ओर उनके कैप्टन एक्स्ट्रा प्लेयर के लिए जगह बनाते हैं। एक सरकारी अधिसूचना में बोर्ड अध्यक्ष का मानदेय 30 हजार से 1.30 लाख कर दिया। यह सरकार का दोहरा चेहरा चरित्र दिखाता है।
उन्होंने कहा कि एक जगह कांग्रेस के मुख्यमंत्री वेतन छोड़ने की बात करते हैं और दूसरी ओर अपने खास मित्र के लिए सैलरी बढ़ाते हैं, यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 6 संसदीय सचिव, 10 से अधिक कैबिनेट रैंक वाले दोस्त, 100 से ज्यादा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, मेंबर, एजी और कई मित्रों की एडजसमेंट इस सरकार की फिजूलखर्ची की ओर इशारा करता है।