फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े स्टार भी चाहते हैं अभिनेत्री उनके साथ पत्नी जैसा व्यवहार करे: कंगना

Sat, 19 Sep 2020 07:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़े दावे किए हैं। कंगना ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और महिला अभिनेत्री की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे कोई अभिनेत्री कितनी भी सफल हो, लेकिन अगर उसे कोई फिल्म करनी है, तो निर्देशक और अभिनेता को खुश करना ही होगा। इतना ही नहीं, कुछ बड़े सुपरस्टार यह उम्मीद करते हैं कि सेट पर अभिनेत्री उनके साथ एक पत्नी की तरह व्यवहार करें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहती कि मैं सबको जनरलाइज कर रही हूं। लेकिन मैं जिससे भी मिली हूं, ए लिस्ट, बी लिस्ट और बड़े सुपरस्टार, वे सभी यही उम्मीद करते हैं कि अभिनेत्री उनके साथ एक पत्नी जैसा व्यवहार करें। शायद जया इस सबसे सुरक्षित रहीं। क्योंकि उनके साथ एक शक्तिशाली पुरुष थे। लेकिन जो परवीन बॉबी और जीनत अमान के साथ हुआ, हम उससे मना नहीं कर सकते। उधर, कंगना के कार्यालय में हुई तोड़फोड़ के मामले में बीएमसी ने उच्च न्यायालय में एक अन्य हलफनामा दायर किया है।

इस हलफनामे के जरिये बीएमसी ने कार्यालय में तोड़फोड़ के खिलाफ कंगना की चुनौती देने वाली याचिका और इसकी भरपाई के लिए दो करोड़ रुपये की मांग का विरोध किया है। बीएमसी ने कहा कि कंगना ने तथ्यों को दबाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और वह किसी भी राहत के लिए उत्तरदायी नहीं है। नगर निगम की तरफ से इससे पहले दायर हलफनामे यह कहा गया कि कंगना ने अवैध रूप से निर्माण किया है, जो स्वीकृत भवन योजना के विपरीत है। याचिका पर विचार नहीं किया जाना चाहिए और इसे जुर्माने के साथ खारिज किया जाना चाहिए।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें