फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सोलन में बड़ा हादसा, परवाणू-कसौली मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

Thu, 16 Mar 2023 06:51 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि गाड़ी में तीन युवक अचेत अवस्था में पड़े थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। सभी को ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवाणू के साथ लगते जंगेशु में एक कार सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों को सुबह 6:00 बजे के करीब हादसे का पता चला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे परवाणू-कसौली मार्ग पर जंगेशु गांव के लोग गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई कार देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सुबह 4:00 बजे कुछ गिरने की आवाज सुनी थी, लेकिन अंधेरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया था।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि गाड़ी में तीन युवक अचेत अवस्था में पड़े थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। सभी को ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए है। हादसे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में सूरज ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर नालागढ़, शुभम निवासी नालागढ़, संगम पुत्र राकेश कुमार निवासी फेस 07 कुरुक्षेत्र हाल में वार्ड नंबर 04 नालागढ़ बस स्टैंड की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें