फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: चंबा में बड़ा सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Sun, 16 Jan 2022 07:36 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों समेत तीन कामगारों की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई कार और घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा के सुंडला-चौहड़ा मार्ग पर भलेई जीरो प्वाइंट के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सगे भाइयों समेत तीन कामगारों की जान चली गई, जबकि एक घायल हो गया। एएसपी चंबा विनोद धीमान ने बताया कि भलेई जीरो प्वाइंट के समीप रविवार सुबह 11 बजे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


हादसे में दो भाई मुहम्मद इकबाल (22) और बशीर अहमद (34) पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर के अलावा बशीर अहमद (34) पुत्र समद शेख निवासी गांव धन तहसील मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर की मौत हो गई।

घायल गुलाम नबी (42) पुत्र सुल्तान मुहम्मद निवासी गांव बेलावाला डाकघर मंडी जिला पुंछ जम्मू-कश्मीर का चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चारों ठेकेदार के पास कार्य करने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें