फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी युवती दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Sun, 03 Jun 2018 09:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जापानी युवती के दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जापान की युवती से दुराचार मामले में गिरफ्तार किया गया संदिग्ध ही आरोपी निकला। शनिवार को शिनाख्त परेड के तीन राउंड में पीड़िता ने आरोपी को पहचान लिया। 

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार दुराचार से रोकने पर आरोपी ने उसका गैंगरेप कराने की धमकी दी थी। वह डर गई कि निर्भया केस की तरह कहीं उसकी भी हत्या न कर दी जाए, लिहाजा उसने आरोपी का ज्यादा विरोध नहीं किया। 

वहीं, शिनाख्त होने पर पुलिस ने अब आरोपी को न्यायिक हिरासत से पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायत के 12 घंटे में ब्लाइंड केस सुलझाने को पुलिस बड़ी सफलता बता रही है।

विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

demo pic
जांच में सामने आया है कि गत 30 मई को मनाली से धर्मशाला को जाने वाली आखिरी बस छूटने के बाद आरोपी ने कार में विदेशी युवती को वामतट मार्ग से कुल्लू तक लाया। इस बीच उन्होंने रास्ते में राउगी नाला के पास ब्रेक भी लिया।

यहां चालक का एक जानने वाला व्यक्ति भी उसके साथ कुल्लू के लिए सवार हुआ। जिसे उसने कुल्लू बस स्टैंड पर उतार दिया। यहां युवती को भ्रमित कर चालक गाड़ी को आगे लेकर दाएं मुड़ गया।

ऐसे में पुलिस शक जता रही है कि घटनास्थल पीज या लगवैली रहा होगा। पुलिस अब पीड़िता व आरोपी को घटना स्थल ले जाकर निशानदेही करवाएगी। दिनभर एक साथ नशे के सेवन के बाद सुनसान जंगल में पहुंचने पर चालक ने विदेशी

युवती को शारीरिक संबंध स्थापित करने का ऑफर दिया। विदेशी युवती ने मना कर दिया। इस पर आरोपी चालक ने विदेशी युवती को मौके पर पांच-छह लोग बुलाकर गैंगरेप करवाने की धमकी दे डाली। 

युवती ने इस डर से दे दी दुराचार की सहमति

दिल्ली निर्भया कांड में युवती की जान जाने से डरी विदेशी युवती ने चालक को दुराचार की सहमति दे दी। आरोपी ने पुलिस से भी जान पहचान होने का हवाला देकर धमकाया। आरोपी ने कार में ही विदेशी युवती से दुराचार किया।

इसके बाद कार में आराम करने के बाद वह दाएं तट होकर मनाली को रवाना हुए। मनाली पहुंचने पर आरोपी ने विदेशी युवती को उसके साथ ही रूम चलने का ऑफर दिया। युवती के मना पर वह मनाली के एक होटल में कमरा बुक करवाने चला गया।

जिस पर मौका पाते ही विदेशी युवती कार से सामान लेकर फरार हो गई और मनाली माल रोड के साथ लगते एक होटल में रुकी। 31 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी की पहचान दीपक (38) निवासी कटौला जिला मंडी के रूप में हुई है। दीपक की कार यूनियन में दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन

तथ्यों के अभाव में इस ब्लाइंड केस को सुलझाना चुनौतीपूर्ण रहा

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि तथ्यों के अभाव में इस ब्लाइंड केस को सुलझाना चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन टीम ने 12 घंटे में केस सुलझा लिया। छह सात जगहों पर टीम ने रेड किया।

तकनीकी जांच से मिले इनपुट के आधार पर संदिग्ध को मनाली-रोहतांग रोड से गिरफ्तार किया। कार की एफएसएल जांच करवा ली गई है। इस दौरान एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा, आईपीएस प्रोबेशनर अभिषेक यादव, एसएचओ मनाली अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें