एक वीडियो बैरक में कोई और बना रहा है जो कहता हुआ सुनाई दे रहा है ..देखो आ रही है, साफ बनाओ, फिर दिखाओ। इसी बीच एक नेपाली गद्दे के नीचे से काले रंग की बहुत सारी बड़ी गोलियां जो चरस सी दिख रही हैं, दोनों हाथों में लेता है और एक कैदी उसका वीडियो शूट करता है।
इसी दौरान एक कैदी कान में मोबाइल लगाकर कहता हुआ सुनाई दे रहा है। वह दूसरे कैदी के हाथ में ली गई काले रंग की गोलियों की तरफ इशारा करते कह रहा है 300 ग्राम सामान तो पहुंच गया है और अब एक काम कर दो रॉयल स्टैग (शराब) की बोतलें भी भेज दे और सुन उसको 20 हजार दे दे।
वह मुलाकात नहीं करवाने दे रहा। यह सामान पहुंचा दे बाकी कोई दिक्कत नहीं। अलविदा कहकर वह मोबाइल रख देता है। इसके पीछे कैदियों की क्या मंशा है यह तो जांच में साफ होगा। हालांकि जिस जेल का वीडियो होने का दावा है, वहां इस तरह की कोई घटना से जेल प्रबंधन इंकार कर रहा है।
उसको 20 हजार दे दे। उसके बैंक खाते में मत डालना, जेल में ही उसका खास बंदा है। उसके पास जाकर कैश दे दो, वह खुद उसे पहुंचा देगा। जब उसको पैसा मिलेगा तभी वह जेल के अंदर शराब आने देगा और मोबाइल चलाने देगा। आजकल वह बहुत परेशान कर रहा है, उसे जल्दी पैसा दे दो।
जेल में कैदियों के बात करने और शराब पीने का मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है। वीडियो की जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं। -सोमेश गोयल, डीजी जेल