फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज! एक साथ ले पाएंगे दो महीने का राशन

Mon, 29 Jun 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रशासनिक कारणों की वजह से इस वर्ष की छह माही खाद्य आपूर्ति की टेंडर प्रक्रिया समय पर पूर्ण नहीं हो पाई थी। टेंडर प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को उनके कोटे की राशन सामग्री उपलब्ध नहीं हुई है वे दो महीने का राशन एक साथ अपने डिपो से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके कोई डिपो धारक उपभोक्ताओं को उनके दो माह का राशन इक्ट्ठा नहीं देगा तो इसकी शिकायत तुरंत विभाग से करें। संबधित डिपो धारक के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सरकार डिपो धारक को उचित कमीशन मुहैया करवाती है। ऐसे में उपभोक्ता के राशन में कटौती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब डिपुओं में लोगों की मांग पर दाल चने, काले मसर और काबूली चने उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कुछ स्थानों पर उपभोक्ता आटे की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में अब उपभोक्ता आटे की जगह गंदम भी ले सकते हैं। खुले बाजार में दालों की कीमतें 70 से 80 फीसदी तक दर्ज की गई है। जबकि विभाग उपभोक्ताओं को सस्ती दालें दे रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर सरकार से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन


इन मामलों पर भी बोले बाली
उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में 33 फीसदी स्टाफ की कमी है। इस वजह से 350 बसें प्रयोग में नहीं लाई जा रही हैं। बाली ने कहा कि वर्दी सप्लाई मामले को लेकर जांच चल रही है। जल्द इसकी विभागीय जांच को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

टीएमसी का भी ख्याल रखे सरकार
टांडा के सुपर स्पैशलिटी अस्पताल को सही ढंग से शुरू न किए जाने को लेकर बाली ने अंसतोष जाहिर किया है। बाली ने कहा कि सुपर स्पैशलिटी भवन बनने के बाद भी अस्पताल बेहतर ढंग से चालू नहीं हो रहा है। निचले क्षेत्र के लिए सुपर स्पैशलिटी अस्पताल महत्चवूर्ण है। टांडा में तैनात न्यूरोसर्जन को आईजीएमसी ट्रांसफर करने के सवाल पर बाली ने कहा कि सरकार को आईजीएमसी की तरह टांडा मेडिकल कालेज का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें