फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों को राहत, डिपो में मिलेगा पूरा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 20 जून के बाद उपभोक्ताओं को दालें मिलना शुरू हो जाएंगी। वहीं, राज्य के 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में सरसों तेल की बजाय अब 55 रुपये में एक लीटर रिफाइंड मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने खाद्य तेल की दरें तय कर दी हैं।
विज्ञापन


पहले उपभोक्ताओं को 71 रुपये में सरसों तेल दिया जा रहा था, अब खाद्य आपूर्ति निगम ने उपभोक्ताओं को रिफाइंड देने का फैसला लिया है। वीरवार को कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। ऑर्डर में कंपनी को एक सप्ताह के भीतर गोदामों में तेल भेजने के निर्देश दिए हैं। इसी महीने उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल दिया जाना है।
विज्ञापन

सरकार ने मंगाई सप्लाई

खाद्य आपूर्ति निगम ने 32 लाख लीटर तेल सप्लाई का ऑर्डर किया है। जानकारी के मुताबिक दो परिवार के सदस्यों को एक पैकेट रिफाइंड जबकि दो से अधिक परिवार के सदस्यों को दो लीटर रिफाइंड मिलेगा। 25 जून से पहले डिपुओं में रिफाइंड मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को टेंडर छह महीने के लिए दिया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय से डिपुओं में उपभोक्ताओं को सिर्फ आटा, चावल, चीनी और नमक उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि दालों और तेल से उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने बताया कि प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 55 रुपये में रिफाइंड उपलब्ध कराया जाएगा। वीरवार को खाद्य तेल के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इसी महीने उपभोक्ताओं को खाद्य तेल मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें