दाड़ी के धुम्मूशाह मेले में दंगल में जोर अजमाईश करते हुए पहलवान।
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। धुम्मूशाह मेला दाड़ी में रविवार को दूसरे दिन छिंज में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बड़ी माली के लिए भूपिंदर ने पप्पी पहलवान को पटकनी देकर दंगल अपने नाम कर लिया। इसमें बड़ी माली के विजेता भूपिंदर को 61,000 रुपये और उपविजेता पप्पी को 51,000 रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर प्रदान की गई।
छोटी माली में अजय पहलवान और मेजर पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मेजर ने अजय को हराकर छोटी माली जीत ली। छोटी माली के विजेता रहे मेजर पहलवान को 41,000 और उपविजेता अजय को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपमहापौर सर्वचंद गलोटिया, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, मेला कमेटी की प्रधान सविता कार्की, मुख्य आयोजक एवं महासचिव अशोक वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गायत्री कपूर, सुरजीत कुमार, बिहारी लाल, चंद्रपाल, राम, शशिपाल, कुनाल, भुवनेश व अन्य मौजूद रहे।