फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, CM बोले- भाजपा ठग विद्या में माहिर

Wed, 22 Mar 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के भोरंज उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रोमिला देवी ने मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम भोरंज कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रोमिला करीब 11 बजे मुख्यमंत्री और सुक्खू के साथ मिनी सचिवालय पहुंची और अपना नामांकन भरा। प्रोमिला की छोटी बहन रीना देवी ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र भरा। प्रोमिला नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी अध्यक्ष के साथ शंभू ताल स्टेडियम में पहुंची।

यहां उसने जनता से अपने लिए विधानसभा में पहुंचने का एक मौका देने की मांग की।  वहीं बीजेपी की तरह कांग्रेस में भी गुटबाजी हावी हो गई है। कांग्रेस टिकट पर वर्ष 2012 चुनाव लड़ चुके डा. रमेश डोगरा ने मंगलवार को दोपहर बार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


इससे पहले वह पार्टी टिकट पर साढ़े दस हजार मतों के अंतर से भाजपा नेता आईडी धीमान से चुनाव हार चुके हैं। डा. डोगरा के नामांकन भरने से कांग्रेस में घमासान मच गया है। वहीं बीजेपी नेता व तीन बार पंचायती राज संस्था का चुनाव जीत चुके पवन कुमार बीते सोमवार को निर्दलीय नामांकन भर चुके हैं।

पवन कुमार ने पिछला चुनाव हिलोपा से लड़ा था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों में बगावत से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता भी असमंजस में हैं।
Trending Videos

प्रोमिला को सोच समझ दिया पार्टी ने टिकट: वीरभद्र

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भोरंज उपचुनाव में पार्टी हाईकमान ने सोच समझ कर टिकट दिया है। हाईकमान ने महिला और जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। आने वाले समय में वह हर पंचायत का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रोमिला की ओर ईशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा कि पार्टी में कुछ लोग छुपे रुस्तम होते हैं। उन्होंने कहा कि टिकटार्थी प्रेम कौशल ने भी पार्टी के लिए बहुत काम किया है। सुरेश कुमार दो बार चुनाव लड़ चुके हैं और अब भी दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलना होता है।
विज्ञापन

सीएम बोले, ठग विद्या में माहिर है भाजपा, इस कॉलेज सवाल

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भोरंज उपचुनाव के दौरान मंगलवार को शंभू ताल स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेता ठग विद्या में माहिर हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति कर जनता को गुमराह करती आई है, जबकि कांग्रेस विकास में विश्वास रखती है।

वीरभद्र ने कहा कि बीजेपी नेशनल हाइवे के नाम पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कई तरह की आरोप लगा रही है, जबकि इनका सर्वे करवाना, धनराशि जारी करना और टेंडरिंग करना केंद्र सरकार का कार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए कॉलेज मंजूर करवाया।

लेकिन सत्ता जाने के बाद बीजेपी ने इसे कंज्याण गांव में ऐसी खड्ड में खोल दिया, जहां पर सात शमशानघाट हैं। जब भी बच्चे कॉलेज में पढ़ रह होते हैं तो सामने कोई चिता जल रही होती है। ऐसे माहौल में बच्चे पढ़ाई कैसे कर सकते हैं। उन्होंने व्यंगयात्मक लहजे में कहा कि कंज्याण के इस कॉलेज में पढने वाले बच्चे कहीं महात्मा बुद्ध की तरह वैरागी न हो जाएं।

वीरभद्र ने बीजेपी के माफिया राज के आरोपों पर सवाल करते हुए कहा कि पहले भाजपाई माफिया की परिभाषा बताएं। कहा कि सबसे बड़ा माफिया तो भाजपा में है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने हमेशा विकास किया है, भाजपा नेता की तरह जालंधर और हिमाचल में मैंने न महल बनाए और न फैक्टरियां खोली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें