फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: भवानी के बिगड़े बोल, बोले- कांग्रेस छोड़कर जाने वालों को लात मारकर करें बाहर

Mon, 29 Aug 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

 फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास इतना पैसा नहीं है कि वह हमें खरीद सके।  जो कांग्रेसी पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, उन्हें आज ही पार्टी से रवाना कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस से भाजपा में जाने की अफवाहों पर फतेहपुर के कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के पास इतना पैसा नहीं है कि वह हमें खरीद सके।  जो कांग्रेसी पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, उन्हें आज ही पार्टी से रवाना कर देना चाहिए।  क्योंकि चुनाव जीतने के बाद कुछ इस तरह के असंतुष्टों को भारतीय जनता पार्टी भी खरीदने की कोशिश करेगी। ऐसे लोगों की आज ही टिकट काटकर उन्हें लात मारकर पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

विज्ञापन


जो पक्का कांग्रेसी है और जिसका दिल कांग्रेस के लिए धड़कता है, उसे ही पार्टी में जगह व टिकट दी जाए।  उन्होंने कहा कि ओपीएस को उन्होंने अपने घोषणा पत्र में डाला है। आधिकारिक तौर पर घोषणा भी कर चुके हैं कि जैसे ही कांग्रेस सरकार बनाएगी, पहली कैबिनेट बैठक में ही इसे धरातल पर उतार दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल रेजिमेंट बनाने के लिए उनकी पार्टी तैयार है। जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, केंद्र सरकार को इसका ड्राफ्ट भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें