फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर ट्राला फंसने से लगा जाम, चार घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Tue, 11 Jun 2019 04:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे परिहार में ट्राला फंसने से वाहनों के पहिये जाम हो गए। देखते ही देखते परिहार में चंबा और बनीखेत की तरफ छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन


इस वजह से वाहन चालकों को वाया चौहड़ा होते हुए जिला मुख्यालय चंबा पहुंचना पड़ा। कुल मिलाकर चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भरमौर-पठानकोट एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया। 

गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह छह बजे परिहार के पास चंबा के लिए आ रहा ट्रॉला सड़क के बीचोंबीच फंस गया। ट्राले के बीच रास्ते में फंसने से वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। इस कारण गंतव्य की तरफ वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कुछ ही देर में हाईवे पर लंबी दूरी की बसों समेत छोटे व बड़े वाहनों की कतारें लग गई। इसके बाद वाहन चालकों ने वाया चौहड़ा होकर चंबा का रुख किया। करीब पांच घंटों के बाद परिहार में सड़क के बीचोंबीच फंसा ट्राला वहां चालक ने बड़ी सूझबूझ से वाहन को सड़क किनारे किया।

तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुुचारु हो पाया। यात्री रमेश कुमार, किरपा राम, निधिया राम, अंबिया राम, सुरेश कुमार और केवल कृष्ण का कहना है कि मार्ग पर ट्राला फंसने से वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें