फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण रहा निर्माण: भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन की सबसे लंबी 750 मीटर टनल का उद्घाटन

Thu, 11 Nov 2021 09:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर

सार

सुरंग को बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुरंग में आ रहा पानी मुख्य चुनौती थी जबकि पहाड़ भी काफी कमजोर है। लेकिन मैक्स इन्फ्रा कंपनी ने इन महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण में पूरी सुरक्षा के साथ काम किया है। इस चार नंबर सुरंग के निर्माण में लगभग 24 महीने का समय लगा।
विज्ञापन
टनल का उद्घाटन करते चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे विकास निगम राजीव सोनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन की सबसे लंबी 750 मीटर टनल का उद्घाटन वीरवार को चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर रेलवे विकास निगम राजीव सोनी ने किया। इस परियोजना में अब तक सात सुरंगों का कार्य चल रहा था, जिसमें से छह बनकर तैयार हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


चार नंबर सुरंग को बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुरंग में आ रहा पानी मुख्य चुनौती थी जबकि पहाड़ भी काफी कमजोर है। लेकिन मैक्स इन्फ्रा कंपनी ने इन महत्वपूर्ण सुरंगों के निर्माण में पूरी सुरक्षा के साथ काम किया है। इस चार नंबर सुरंग के निर्माण में लगभग 24 महीने का समय लगा।

राजीव सोनी ने बताया कि इस सुरंग का निर्माण करना काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन उनके इंजीनियरों और वर्करों ने यह चुनौतीपूर्ण कार्य करके दिखाया है। प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रोशन ने बताया कि डिजाइनर और कंसंट्रेटर को जो सावधानियां बरतने के लिए कहा था, उन्हें बराबर फॉलो करते हुए 15-15 मीटर के पैकेज में पाइप रोपिंग करते हुए उसका कार्य पूरा किया गया है। अब सिर्फ एक ही टनल का कार्य बचा है जो जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें