हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांबला के रोपा ठाठर निवासी तमन्ना कुमारी वर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। रमेश चंद वर्मा की बेटी का चयन नर्सिंग लेफ्टिनेंट मिलिट्री सर्विस कमांड अस्पताल बंगलुरु के लिए हुआ है। तमन्ना 5 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगी। तमन्ना ने यह मुकाम हासिल कर क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है। इनके पिता एक कारोबारी हैं और माता कश्मीरा देवी गृहिणी हैं। तमन्ना की प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से 12वीं कक्षा तक ग्रीन बैली पब्लिक स्कूल जाहू में हुई।
विज्ञापन
इसके बाद इनका चयन बीएससी नर्सिंग आईजीएमसी शिमला में हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हायर लेवल के टेस्ट दिए। इसमें इनका चयन दो स्थानों पटना बिहार व मिलिट्री सर्विस एयर फोर्स अस्पताल बैंगलोर में हुआ। तमन्ना ने निर्णय लिया कि देश की सेवा करने के लिए एयरफोर्स अस्पताल बैंगलोर में सेवाएं देंगी। तमन्ना के दादा सरकारी विद्यालय में अध्यापक थे। तमन्ना ने इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।