फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में शुरू होगा पांच मेगावाट क्षमता का बेराडोल सौर ऊर्जा संयंत्र

Thu, 19 Dec 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 13वां स्थापना दिवस मनाया। निगम के कॉरपोरेट कार्यालय में निदेशक कार्मिक और वित्त मनमोहन शर्मा ने ध्वजारोहण किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर केंद्रीय आलू संस्थान के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया गया। प्रबंध निदेशक देवेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


देवेश कुमार ने कहा कि पावर कारपोरेशन पांच मेगावाट क्षमता के बेराडोल सौर ऊर्जा संयंत्र को  20 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश की जनता को समर्पित कर एक और उपलब्धि हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा कुड्डू जल विद्युत परियोजना से इसी वित्तीय वर्ष में विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा।

कांशग चरण दो और चरण तीन जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य को भी अगले वर्ष प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना के सर्वेक्षण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इंटेक स्थल के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर लिया है। चंबा जिले में निर्मित की जा रही 30 मेगावॉट क्षमता की देवथल चांजू और 48 मेगावाट क्षमता चांजू जल विद्युत परियोजना की वन स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संस्था एएफ.डी की ओर से वित्त पोषित की जा रही इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी अगले वित्त वर्ष में आरंभ हो जाएगा। निगम द्वारा निर्मित की जा रही 450 मेगावाट की शोंगटोंग-कड़छम जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य संतोषजनक गति से चल रहा है। शीघ्र ही इसके शेष बचे कार्य के लिए वित्त पोषण की समस्या को हल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें