फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता समूह बनाएं, कम ब्याज पर ऋण पाएं

Sat, 08 Nov 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के बैनमोर वार्ड के पार्षद अनूप वैद ने वीरवार को वार्ड में स्वयं सहायता समूह बनाने को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। पार्षद अनूप वैद ने बताया कि स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार को गति दी जा सकती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दो लाख सालाना आय से कम और बीपीएल परिवारों के समूह बनाए जाने हैं। स्वयं सहायता समूह को बैंकों से कम ब्याज पर ऋण भी दिलाया जाएगा।

पार्षद अनूप वैद ने बताया कि वीरवार को योजना के तहत आने वाले पात्र लोगों का पंजीकरण किया है। पात्र लोगों का डाटा बैंक बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सुषमा, बलविंद्र राणा, राजेंद्र सोहटा, ज्योति, करण, विक्रांत, सुमित्रा, प्रोमिला और संजीवना मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें