उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस में 20 साल बाद अपने उम्मीदवार सभी सीटों पर उतरे हैं। वह खुद वहां पर प्रचार करने गए थे वहां पर टीएमसी के खिलाफ काफी लोगों में रोष था। ममता बनर्जी पहले कांग्रेस में ही थी और उन्होंने ही टीएमसी पार्टी बनाई और उन्होंने कांग्रेस के वोट बैंक को नुकसान पहुंचा। अब कांग्रेस पार्टी वहां दोबारा से खड़ी हुई और भविष्य में वहां पर निश्चित रूप से ही कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी।
उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी ने पोलराइजेशन की है और टीएमसी की 15 साल की एंटी इनकम्बेंसी का फायदा उठाया है। आने वाले समय में कांग्रेस बंगाल में कम बैक करेगी और कांग्रेस का ही भाजपा के साथ सीधा मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में 49 साल से कांग्रेस सत्ता में नहीं है और केरल में कम बैक किया है और वहां पर कांग्रेस अपना सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने भाजपा पर ईडी सीबीआई को कार्यकर्ताओ के रूप में प्रयोग करने के आरोप लगाए और कहा कि देश में 2014 के बाद एक राजनीतिक परिवर्तन आया। पहले लोकतंत्र में किसी भी संस्था को दवाब में नहीं लिया जाता था लेकिन भाजपा ने ईडी सीबीआई को अपने कार्यकर्ता की तरह इस्तेमाल कर रही है। भाजपा चुनाव में साम दाम दंड भेद सब का प्रयोग करती है जो कि कांग्रेस ने कभी नहीं किया।
भाजपा द्वारा कांग्रेस की 10 गारंटी पर उठाए जा रहे सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया ।उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 गारंटियों को पूरा कर दिया है 15 सो रुपए महिलाओं को दिया जा रहा है और कुछ जिलों में महिलाओं को 15 सौ दे रहे है और जिनकी आय 2 लाख से कम है उन्हीं को यह दिया जा रहा है। अभी डेढ़ साल सरकार को है अन्य जिलों में भी दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब भाजपा के कार्यकर्ताओं और विधायकों की पत्नियों को तो नहीं दे सकते हैं। ये तो आम आदमी को ही मिलेगा जिसकी आय दो लाख से कम होगी
मुख्यमंत्री ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और नगर निगम चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गैस के दामों में वृद्धि से सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्र में होगा ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग चूल्हे पर भी खाना बना लेते हैं लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग गैस पर ही निर्भर रहते हैं ऐसे में जो नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं तो लोग इस बात को ध्यान रखेंगे कि इनकी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है इसके अलावा जो आरडीजी बंद की गई है उसको लेकर भी कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी।