12वीं कक्षा के नतीजे पर मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सुखद परिणाम है। इस सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनके प्रति आभार। जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों- निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।