फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले आप तोहफा दो, फिर हम देंगे: जयराम

Fri, 18 Oct 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां/नारग (सिरमौर)।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए महज दो दिन शेष रह गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पच्छाद के नारग और सराहां में दो चुनावी सभाओं को संबोधित कर सियासी पारा चढ़ा दिया।

विज्ञापन


कहा कि दिवाली से पहले आम हमें तोहफा दो, दिवाली के बाद हम यहां की जनता को तोहफा देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो 50-60 वर्षों में कुछ नहीं कर पाए, अब क्या करेंगे? लोकसभा चुनाव ने कांग्रेस की चूलें हिला दी हैं।

जो मुख्यमंत्री और मंत्री बनने के सपने देख रहे थे, वह अपने बूथ में हार गए। पच्छाद के दिन बहुरने वाले हैं। सांसद भी पच्छाद से हैं और एमएमएल भी पच्छाद से होगा। दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास को गति देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद जरूरत पड़ी तो हम भी इस गति को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि कांग्रेसियों को रोने की आदत पड़ गई है। इन दिनों आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं। जब चुनाव हार जाएंगे तो कहेंगे ईवीएम मशीनें खराब हैं। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल से विशेष लगाव है। वह हिमाचल को अपना घर कहते हैं। जो लोग नाराजगी के कारण भाजपा के साथ नहीं थे, अब वह भी आ गए हैं। जो नहीं आए हैं, वह बहुत कम रह गए हैं।

लोकतंत्र में यह सब चलता रहता है। हमने सबको मनाने की कोशिशें की, लेकिन किसी की क्या विवशता रही, इस पर वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। सीएम ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में 70 वर्षों में से 50 वर्षों तक कांग्रेस का राज रहा।

यहां से एक व्यक्ति 7 बार विधायक चुने गए। वह मंत्री भी बने और विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे, लेकिन गांवों में पानी की किल्लत अभी भी है। सड़कों की हालत खराब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें