फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा: एसपीयू ने घोषित किया पहले सेमेस्टर का परिणाम

Mon, 26 Jun 2023 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बल्ह कॉलेज के 200 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 193 परीक्षा में पास हुए हैं और सात को दोबारा से परीक्षा देनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विवि की ओर से बीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा दिसंबर और जनवरी में करवाई गई। इस परीक्षा में विवि के अधीन चार बीएड कॉलेजों के कुल 600 विद्यार्थी बैठे। 562 ने यह परीक्षा पास की है। विजय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बल्ह कॉलेज के 200 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। 193 परीक्षा में पास हुए हैं और सात को दोबारा से परीक्षा देनी पड़ेगी।

विज्ञापन


इस तरह से जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज तल्याहड़ दयोधार के कुल 100 परीक्षार्थियों में से 80 पास हुए जबकि 20 को दोबारा परीक्षा देनी होगी। अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन नेरचौक के 201 में से 194 ने परीक्षा पास की है। इधर मंडी के राजकीय वल्लभ महाविद्यालय में 99 में से 95 पास हुए हैं और चार को दोबारा से परीक्षा देनी होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि बीएड के पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें