फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हाईवे तक पहुंचा ब्यास का पानी, वाहनों की आवाजाही रोकी, सैकड़ों लोग फंसे

Sat, 17 Aug 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/नगवाईं/धर्मपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश से शनिवार देररात ब्यास नदी का पानी मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा के पास ब्यास का पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन


इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बसों सहित सभी अन्य भारी वाहन बजौरा के पीछे रोक दिए गए हैं। छोटे वाहनों को वाया कोटला भेजने का फैसला लिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

 

वहीं, हाईवे बंद होने से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। एसपी कुल्लू के अनुसार बसों को बस अड्डों पर ही रोकने के आदेश दिए गए हैं। जल स्तर सामान्य होने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। 
 

एनएच-70 पर पारच्छू नाला के पास रात के सफर पर रोक

- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच-70 पर पारच्छू नाला के पास रात के सफर पर रोक लगा दी गई है। शाम छह से सुबह सात बजे तक यहां से कोई वाहन न गुजारने के आदेश हैं। वाहन वाया सज्याओ पिपलू जाएंगे।

नायब तहसीलदार टिहरा रमेश चंद ने कहा कि पारच्छू में भूस्खलन से बढ़ रहे हादसों के चलते यह निर्णय लिया गया है। मंडी-मनाली एनएच पर भी जगह-जगह पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

मंडी-कुल्लू एनएच पर हणोगी के पास पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। डयोड़ में भी भूस्खलन का अंदेशा है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रवण मांटा के अनुसार भारी बारिश के कारण पंडोह बांध का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

बढ़ते जलस्तर के कारण गाद की निकासी के लिए बांध के गेट 18 अगस्त रात्रि साढ़े 12 बजे से 19 अगस्त प्रात: 6:30 बजे तक निरंतर खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया के दौरान पंडोह-बग्गी टनल को बंद रखा जाएगा।

उन्होंने ब्यास नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से अपील की कि इस दौरान नदी के किनारे न जाए। पूरी एहतियात बरतें ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके।
विज्ञापन

लारजी में विद्युत उत्पादन ठप, 13 मीटर तक फ्लड गेट खोले

- फोटो : अमर उजाला
सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण लारजी पन विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन ठप हो गया है। सिल्ट की मात्रा 7300 पीपीएम पहुंच गई है। सिल्ट की मात्रा 2000 पीपीएम से कम होनी चाहिए। लिहाजा लारजी प्रबंधन ने एहतियातन उत्पादन बंद कर दिया है। सीनियर एक्सईएन सुनील कुमार ने यह जानकारी दी है। वहीं कुल्लू-मनाली में भारी बारिश होने के चलते लारजी डैम में 13 मीटर तक फ्लड गेट खोल दिए हैं। ब्यास में भारी सिल्ट के कारण पंडोह बांध में भी गाद की मात्रा में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

भारी बारिश से गोशाला ध्वस्त
सरकाघाट की जंझजैल पंचायत के द्रुमन गांव में एक भारी बारिश के कारण दोमंजिला स्लेटपोश गोशाला ध्वस्त हो गई है। जानकारी के अनुसार मीना देवी पत्नी छितरू राम अपने पशुओं को गोशाला में बांधकर साथ लगते अपने घर चली गई थी। देर रात एकाएक उसे गोशाला की ओर से कुछ गिरने की आवाज आई। इसी बीच ग्रामीण एकत्र हो गए और मवेशियों को बाहर निकाला। बाद में गोशाला पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें