मंडी के पड्डल में खेली जा रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोल करता खिलाडी़। संवाद
- फोटो : बच्चो के मॉडल देखते प्रधानाचार्य ।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल में खेली जा रही बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। महिला वर्ग में मंडी और सरकाघाट हॉस्टल की टीम के बीच मुकाबला होगा। पुरुष वर्ग में ऊना की टीम खिताब के लिए कांगड़ा की टीम से भिड़ेगी।
इससे पहले मंगलवार को लीग और सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। पुरुष वर्ग लीग में पहले मुकाबले में सिरमौर ने सुुंदरनगर को 55-52 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में कांगड़ा ने कुल्लू को 52-41 के अंतर से हराया। तीसरे मुकाबले में ऊना ने डीएवी कांगड़ा को 70-60 के अंतर से पराजित किया।
चौथे मुकाबले में हमीरपुर ने घुमारवीं को 62-44 के अंतर से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मंडी ने डीएवी कांगड़ा को 32-23 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सरकाघाट हॉस्टल ने बिलासपुर को 50-27 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में ऊना ने सिरमौर को 44-28 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में कांगड़ा ने हमीरपुर को 72-57 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद