फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बेचने जा रही महिला पर भालू का हमला, मौत

Sat, 27 Jun 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध बेचने जा रही महिला को शुक्रवार सुबह रास्ते में भालू ने बुरी तरह नोच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोफदा पंचायत के मघारा गांव की तेलू देवी (32) पैदल रास्ते से मझेवली गांव जा रही थी। रास्ते में भालू ने तेलू देवी पर अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन


महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक भालू ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। तेलू देवी के सिर, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह से भालू ने नोच दिया था। ग्रामीणों ने जख्मी हालत में तेलू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस थाना झाकड़ी को भी दी।

तेलू देवी ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। झाकड़ी थाना प्रभारी तारा सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि तेलू देवी मघारा में गोपाल नेगी के बगीचे में चौकीदारी का काम करती थी। वह रोज दूध बेचने के लिए मझेवली जाती थी।  
विज्ञापन


तीस हजार रुपये की फौरी राहत जारी
डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को तीस हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है। भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है। डीएफओ ने कहा कि लोग तीन महीने तक सचेत रहें। आजकल भालू प्लम, आड़ू, सेब, खुमानी और अन्य फसलों को खाने के लिए बगीचों का रुख करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने घरों और बगीचों में धुआं रखने की अपील की है ताकि भालू नजदीक न आ पाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें