आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तीन महिला टीमेट काम कर रही हैं। वे सर्दी, गर्मी और बरसात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि नाहन, पांवटा साहिब व राजगढ़ में एक-एक महिला टीमेट सेवारत हैं। यह तीनों महिलाएं जब लाइनमैन के साथ काम करते देखी जाती हैं तो सभी लोग इन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। इस बारे में अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह बताया कि बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर तैनात तीनों महिला कर्मी नारी शक्ति का उदाहरण पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान व्यवसाय में तीनों महिलाओं ने कभी भी कोई भी शिकायत नहीं की है कि उन्हें किसी काम में अड़चन आ रही है।