फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल चैंपियनशिप में बीसीएस बना चैंपियन

Fri, 29 Aug 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी चैल्सी स्कूल में करवाए जा रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में बीसीएस स्कूल ओवरऑल विजेता बना है। स्कूल के 150 साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें शहर के 11 स्कूलों छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसमें भाषण, चित्रकला, कोलाज मेकिंग, कार्ड मेकिंग, स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई। विजेता बीसीएस स्कूल को ओवरआल विजेता की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। हर स्कूल से औसत में दस छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को आए सभी प्रतिभागी छात्रों को स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा जोश और स्कूल की प्रबंधक सिस्टर आल्मा ने शुभकामनाएं दी और अंत में उन्हें पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


इन मुकाबलों में सेंट क्लाउडीन थेवनेट इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता में बीसीएस स्कूल के यशवर्धन सिंह ने पहला, कानवेंट आफ जीजस एंड मेरी की उर्वशी चौहान ने दूसरा, लोरेटो कानवेंट ताराहाल की रिशिका शर्मा ने तीसरा पुरस्कार पाया।

इसके अलावा अंकित गोंगल बीसीएस और शूभांगी ठाकुर जीजस एंड मेरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम वर्ग में डीएवी लक्कड़ बाजार के मोदक वर्मा ने पहला, जीजस एंड मेरी की आतिश्या सूद ने दूसरा, दयानंद स्कूल की कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।

द्वितीय वर्ग में जीजस एंड मेरी की रिया चौधरी ने पहला, डीएवी न्यू शिमला की छवि शर्मा ने दूसरा, डीएवी लक्कड़ बाजार के हितेश वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता प्रथम श्रेणी में ताराहाल की हर्षिता जैन, जीजस एंड मेरी की मृदुल चौहान ने दूसरा, डीएवी न्यू शिमला की अंकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय श्रेणी में जीजस एंड मेरी की सुमाली रॉय, सेंट थॉमस की प्रिया ठाकुर और डीएवी लक्कड़ बाजार की पूजा रावत ने क्रमश: पहला दूसरा तीसरा पुरस्कार पाया। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता की प्रथम वर्ग में सेंट एडवर्ड के आर्यन राशपा, दयानंद की यामिनी और डीएवी लक्कड़ बाजार की दीक्षा शर्मा ने, द्वितीय श्रेणी में जीजस एंड मेरी की तानिया कुठियाला, ऑकलेंड की चेष्ठा खुराना, ताराहाल की पर्ल जिस्टु ने पहल दूसरा और तीसरा पुरस्कार पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें