फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम में अनुराग, भज्जी और शुक्ला करेंगे योग

Tue, 14 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एचपीसीए यहां योग का प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 21 जून को योग दिवस पर कई हस्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, क्रिकेटर हरभजन भज्जी और आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एचपीसीए यहां योग का प्रशिक्षण देगी। बता दें कि 21 से 24 जून तक धर्मशाला में अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में बीसीसीआई वर्किगिं कमेटी की बैठक होगी जिसमें टीम इंडिया के नए कोच पर फैसला हो सकता है।

एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि एचपीसीए जल्द ही योग दिवस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। पंजीकरण के बाद ही योग कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई की बैठक के चलते धर्मशाला में क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। इनके लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। योग शिविर में सामाजिक संगठनों के अलावा युवा क्लब और योग क्लबों को भी न्योता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें