बिलासपुर पहुंचे सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी पहचान हिमाचल से है। हिमाचल के कारण आज उन्हें बीसीसीआई की बड़ी जिम्मेवारी मिल सकी है। बिलासपुर में प्रस्तावित एम्स तथा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।
चेताया कि यदि 30 जून तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जुलाई से धरने पर बैठ जाएंगे। अनुराग ठाकुर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद पहली वार बिलासपुर पहुंचे थे। उनके बिलासपुर आगमन पर क्रिकेट प्रेमियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह उन्हें पलकों पर बिठा लिया।