हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। मुख्य सचिव कार्यालय में आवेदकों की सूची की फाइल पहुंच गई है। संभावित है कि बैठक में अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान सहित कई उच्च अधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।
अध्यक्ष का चयन करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। आने वाले दिनों में चयन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में अध्यक्ष का नाम फाइनल कर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अनुमति मिलने के बाद कमेटी नाम की घोषणा करेगी।