फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने चेताया, आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं अनुराग

Wed, 09 Nov 2016 09:20 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं हिमाचल के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को इस्लामिक संगठनों से जान का खतरा है। गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर स्थानीय आधार पर खतरे का आंकलन कर अनुराग ठाकुर की सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा है।
विज्ञापन


केंद्र से निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। अनुराग केंद्र में सत्तासीन भाजपा की युवा विंग व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट की भी उपाधि मिली है।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते रसूख के बीच अब अनुराग ठाकुर आतंकी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को मजबूत करने को कहा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र ने सरकार को भेजा पत्र, कहा कड़ी करो सुरक्षा

अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
गृह मंत्रालय से मुख्य सचिव को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि अनुराग को इस्लामिक आतंकी संगठनों और विरोधी ताकतों से जान का खतरा बना हुआ है।

ऐसे में प्रदेश सरकार स्थानीय स्तर पर राज्य की सुरक्षा एजेंसियों से आंकलन कराकर अनुराग की सुरक्षा को पुख्ता करें। मुख्य सचिव को भेजे गए इस पत्र के बाद पुलिस मुख्यालय ने ठाकुर की सुरक्षा को पुख्ता करने की कवायद शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें