राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह चयन एक लंबी प्रक्रिया के बाद हुआ है। शिक्षकों ने रिपोर्ट पहले केंद्र सरकार को भेजी। फिर एनसीईआरटी की कोर टीम के समक्ष शिक्षकों ने प्रस्तुति दी। चंबा जिले के शिक्षक युद्धवीर का चयन इसके लिए हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के नवाचारी शिक्षक युद्धवीर टंडन राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। युद्धवीर शिक्षा खंड सुंडला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा में जेबीटी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग से 10 शिक्षकों के नाम मांगे गए थे। इनमें 4 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय ज्यूरी ने किया है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यों के शिक्षा मंत्री और देश के नामी शिक्षाविद तथा प्रोफेसर विचार रखेंगे।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह चयन एक लंबी प्रक्रिया के बाद हुआ है। शिक्षकों ने रिपोर्ट पहले केंद्र सरकार को भेजी। फिर एनसीईआरटी की कोर टीम के समक्ष शिक्षकों ने प्रस्तुति दी। चंबा जिले के शिक्षक युद्धवीर का चयन इसके लिए हुआ है। शिक्षक युद्धवीर टंडन ने बताया कि वह स्कूल में गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ शिक्षा के लिए किए प्रयासों और नवाचारों पर प्रस्तुति साझा करेंगे। उन्होंने अपने चयन पर खुशी जताई है। साथ ही हर घर पाठशाला अभियान की नोडल अधिकारी मंजुला शर्मा का आभार जताया है।