प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के जंगलाभूड़ की यंशिका शर्मा ने रियलिटी शो किसमें कितना है दम..., सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले जीत लिया है। यंशिका शर्मा ने 11 से 12 वर्ष की आयु वर्ग की श्रेणी में जीत हासिल की। रियलिटी शो किसमें कितना है दम... का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को चंडीगढ़ के बनूड़ में हुआ।
नाहन की 11 वर्षीय यंशिका शर्मा ने 11 से 12 वर्ष की आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद राशि यंशिका को प्रदान की गई। यंशिका के शिक्षक पिता जयप्रकाश शर्मा खुद गायक हैं। यंशिका ने उन्हीं से गायकी की बारीकियां सीखी हैं।
यंशिका शर्मा शहर के एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सातवीं की कक्षा में पढ़ती है। यंशिका शर्मा ने बताया कि गायकी उनका शौक है। पिता जयप्रकाश शर्मा और माता पूजा देवी का पूरा सहयोग मिल रहा है।