हिमाचल प्रदेश का गबरू फ्रांस की कंपनी में परियोजना निदेशक बना है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। बिलासपुर के बड़ोआ (औहर) गांव के विशाल शर्मा (34) फ्रांस की थेल्स कंपनी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने हैं।
उन्हें कंपनी ने सालाना एक करोड़ का पैकेज देकर दुबई में तैनात किया है। थेल्स कंपनी ने मेट्रो रेल जैसे कई प्रोजेक्ट बनाए हैं। बेटे की कामयाबी पर परिजन भी बेहद खुश हैं।
बड़ोआ निवासी विशाल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा ने मैट्रिक एसवीएम औहर से की। जमा एक बिलासपुर और जमा दो हमीरपुर से पास की। उसके बाद दिल्ली में बीटेक तथा पुणे में एमबीए की डिग्री हासिल की। 2006 में फ्रांस की थेल्स कंपनी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्ति दी।