फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ने यू ट्यूब पर मचाई धमाल, 3 लाख लोगों ने देखा गाना

Thu, 26 Oct 2017 01:27 PM IST
संजय शर्मा/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला बिलासपुर के निहारी गांव की आरजू साईं इन दिनों यू ट्यूब पर खूब धमाल मचा रही है। दीपक राठौर की ओर से लिखा और गाया गाना जा तुझको... वीडियो में आरजू ने अपना दमदार किरदार निभाया है।
विज्ञापन


इस वीडियो को यू ट्यूब पर लगभग 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। आरजू साईं इससे पहले रिलीज हुए गाने धोबन में भी अभिनय कर चुकी हैं। आरजू साईं कहती हैं कि अभिनय सिर्फ उनका शौक है।

उसके पिता हंसराज एचआरटीसी में चालक हैं, जबकि माता बिमला देवी गृहिणी हैं। उसने आठवीं तक की पढ़ाई एसवीएम दधोल से करने के पश्चात नौवीं व दसवीं कक्षा की पढ़ाई सरकारी स्कूल दधोल से पूरी की।
विज्ञापन


जमा एक व जमा दो की पढ़ाई कन्या स्कूल घुमारवीं से पूरी की है। स्वामी विवेकानंद कॉलेज घुमारवीं में बीएससी करने के बाद आरजू अब हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से एमएमसी दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। जर्नलिस्ट बनना आरजू का लक्ष्य है। 
विज्ञापन

हंजुआ दे सावे.. गीत से यू-ट्यूब पर छाया मोहित

दुलैहड़ (ऊना)। इंडस इंटरनेशनल बाथू के छात्र मोहित ने यू-ट्यूब पर धूम मचा दी है। उनके गीत हंजुआ दे सावे रातां बैठ के गुजारां... को यू-ट्यूब पर पांच लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। उनकी गायकी की हर तरफ सराहना हो रही है। मोहित इंडस इंटरनेशनल विश्वविद्यालय में एमटेक मेकेनिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहा है।

मोहित ने वीडियो गीत फॉर नेशन प्रोडक्शन के साथ मिलकर निकाला है। इस उपलब्धि पर बुधवार को इंडस विवि ने मोहित को सम्मानित किया। मोहित कालिया को बचपन से गायिकी का शोक है। वह अनेक मंचों पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। पहली बार मोहित ने अपनी वीडियो फॉर नेशन प्रोडक्शन के साथ मिलकर निकाली, जिसे खूब सराहा जा रहा है।

विवि के कुलपति डॉ. बलजीत एस कपूर ने मोहित को सम्मानित करते हुए उनकी गायिकी को खूब सराहना की। कहा कि इंडस विश्वविद्यालय मोहित को प्रतिभा  निखारने का पूरा अवसर देगा।

रायपुर सहोड़ा निवासी मोहित कालिया ने कहा कि बचपन से ही मुझे गायिकी का शोक है। स्कूल सहित अनेक मंचों पर गाने का अवसर मिला। सम्मान समारोह में डा. सतीश मनन, एलआर सैणी, आरके बुद्धिराजा, धर्मपाल, निशांत अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें