हिमाचल के शिमला जिले की चौपाल उपमंडल के राष्ट्रीय ड्रॉप रोबाल खिलाड़ी विशाल चौहान को हिमाचल ड्रॉप रोबाल डेवलेपमेंट कमेटी की कमान सौंपी गई है। विशाल चौहान ने बताया कि डेवलेपमेंट बोर्ड का कार्य ड्राप रोबाल खेल को प्रदेश के हर युवा तक पहुंचाना है।
ड्रॉप रोबाल हिमाचल के अध्यक्ष अमित सिंह चौहान, सचिव गोविंद सिंह चाईक, मीडिया प्रभारी सुरेश सूद, तकनीकी डायरेक्टर धनीराम शर्मा, कोच ज्ञान मेहता, रविंद्र ठाकुर, सुरेश शर्मा, सीनियर खिलाड़ी राकेश थोपटा, दीक्षित जिंटा, मनोज भागटा, राकेश जिंटा, विकु जिंटा, डिंपल, रुचि पांटा, संदीप पाटिल, रजत शर्मा, रितु सुद ने विशाल को बधाई दी है।