हिमाचल के मंडी की डॉ. मल्लिका कौशल का चयन एम्स दिल्ली के लिए सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक के तौर पर हुआ है। इन्होंने ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में 8वां रैंक हासिल किया है। इससे पहले मल्लिका कौशल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एमडी एनेस्थीसिया के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।