फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ने एक साथ जीते चार गोल्ड मेडल

Thu, 25 Jan 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के बेटे ने वेटलिफ्टिंग में एक साथ चार गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में हिमाचल की झोली में पहली बार एक साथ चार गोल्ड मेडल डालकर नया इतिहास रच दिया है। 

विज्ञापन


अब तक विकास ठाकुर सर्विसेज टीम से खेलते रहे हैं। पहली बार उन्होंने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कर्नाटक के मैंगलूरू में उनका मुकाबला हुआ। इसमें उन्होंने हिमाचल को 70वीं सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में चार गोल्ड दिलाए। 

दूसरे स्थान पर सर्विसेज आर्मी के खिलाड़ी रहे। उन्होंने 94 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया तथा कुल 332 किलोग्राम भार उठाया। क्लीन के साथ ही जर्क और ओवरआल में विकास ने चार गोल्ड हासिल किए हैं। अपने भार वर्ग में उन्होंने मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने हर कदम पर हासिल की कामयाबी 

कर्नाटक के मैंगलूरू में 21 से 25 जनवरी तक इसका आयोजन हो रहा है। विकास ठाकुर इस साल चार से दस अप्रैल को होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लेंगे। इसके लिए उनका चयन पहले ही हो गया है।

विकास ठाकुर ने चार साल पहले ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को रजत पदक दिलाया था। इसके बाद वह सुर्खियों में रहे थे तथा देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं। 

विकास के पिता बृज ठाकुर और माता आशा ठाकुर ने कहा कि उनके पुत्र ने हर कदम पर कामयाबी हासिल की है। इस बार उन्होंने हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है।

हमीरपुर जिले के टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के विकास ठाकुर ने एनआईएस पटियाला में चीफ कोच विजय शर्मा से प्रशिक्षण लिया। अब वह राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुट जाएंगे। वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद वैश्य, महासचिव सहदेव यादव, हिमाचल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व

महासचिव राजकुमार जंवाल सहित अन्य ने भी उन्हें बधाई दी है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, पटनौण पंचायत के प्रधान राजीव ठाकुर के साथ ही टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें