फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह बेटी तुझे सलाम, रोशन कर दिया देवभूमि का नाम

Mon, 05 Dec 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
वत्सला का चयन न्यायिक सेवा में हुआ है। वत्सला के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वत्सला हिमाचल के मंडी जिले के बल्ह के लोहरा पंचायत की रहने वाली हैं। रविवार को लोहरा पंचायत प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी प्रेम सिंह की अध्यक्षता में वत्सला का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वत्सला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी सेंटेनरी स्कूल मंडी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने न्यायिक सेवा की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। वत्सला का कहना है

कि अपने पिता न्यायाधीश धर्म चंद को अपना आदर्श मानती हैं। वह महज पांच वर्ष की थीं, जब उनके पिता सीनियर जज बन गए थे। इस दौरान सेवानिवृत्त सेशन जज महंतराम चौधरी, पुष्पराज पांडे, उपप्रधान पूर्ण चंद, नागेश और गोपाल सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के आशीष बने आईईएस अफसर

जिला हमीरपुर के भलवानी गांव के स्थानीय आशीष वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा ने यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (आईईएस) में देश भर में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। अब आशीष भारतीय रेलवे में आईईएस ऑफिसर के रूप में सेवाएं देंगे। इससे पहले आशीष ने प्रदेशभर में बारहवीं में मेरिट लिस्ट में अव्वल रह चुके हैं। गेट की परीक्षा में भी आशीष का देशभर में बारहवां स्थान रहा है।

उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग बीआईटीएस पिलानी, राजस्थान से इलेक्ट्रिकल ब्रांच में पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता नीलम वर्मा, पिता रमेश वर्मा, स्व. दादा बाबू राम वर्मा और दादी सर्वी देवी को दिया है। आशीष के पिता आईपीएच विभाग भोरंज में बतौर कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं, जबकि माता जिला बिलासपुर के मजारी स्कूल में बतौर राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें