फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में अफसर बने हिमाचल के वैभव

Wed, 13 Feb 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल नूरपुर के गंगथ के वैभव महाजन ने शार्ट सर्विस कमीशन में देश भर में सातवां रैंक हासिल किया। अब वैभव ओटीए चेन्नई में 11 महीने का प्रशिक्षण लेंगे। वैभव ने कमीशन में अच्छे अंक लेकर पूरे देश में हिमाचल का नाम रोशन किया। वैभव अपने परिवार के पहले सदस्य हैं, जो सेना में अधिकारी बन रहे हैं।

विज्ञापन


वैभव की माता विनय महाजन शिक्षिका हैं। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगथ में सेवाएं दे रही हैं। पिता भी इसी स्कूल में बतौर कार्यालय अधीक्षक तैनात हैं। वैभव ने जमा दो तक पढ़ाई एमसीएस राजा का बाग (जसूर) से की।

उसके बाद विज्ञान में स्नातक चंडीगढ़ से की। वैभव 2016 में गणतंत्र दिवस कैंप में भी भाग ले चुके हैं। उसी वर्ष युवा विनिमय कार्यक्रम में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रशिया भी गए। वर्तमान में वैभव डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडी विषय में स्नातकोत्तर में अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन


उन्हें पंजाब महाविद्यालय के विद्यार्थी काउंसिल का सदस्य भी चुना गया है। वैभव काउंसिल में चुने जाने वाले एकमात्र हिमाचली हैं। वैभव ने कामयाबी का श्रेय गुरुओं, परिवार के सदस्यों तथा एनसीसी को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें