हिमाचल की इस बेटी ने विदेशों में अपनी आवाज का जादू चलाया है। सोलन शिल्पा जोशी की आवाज का जादू बॉलीवुड के बाद अब विदेशों में चला है। मुंबई के बाद हिमाचल की बेटी की पहचान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मालदीव में भी आवाज का जादू बिखेर रही हैं।
कुनिहार के हाटकोट की शिल्पा जोशी ने गायकी के शौक को पूरा करने के लिए एयर हॉस्टेस की नौकरी छोड़ दी थी। शिल्पा को मायानगरी में काम करते हुए एक साल हो गया है।
मिले हो तुम गीत से बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद जोशी पर जी म्यूजिक के बैनर तले फिल्माए गए पहला प्यार गीत से कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया। इसके बाद ब्राउनी कुड़ी, पंजाबी एलबम हॉस्टल सहित कई एलबम में काम कर नाम कमा चुकी हैं।
इंडोनेशिया, सिंगापुर और मालदीव में शो कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शिल्पा ने बातचीत में बताया कि वे अपनी कामयाबी का श्रेय पिता राजेंद्र जोशी और बड़ी बहन शिप्रा जोशी को देती हैं।