प्रधान कला देवी ने बताया कि उसने अपने संबोधन में बताया कि उनकी पंचायत जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर ही और 4 घंटे जिला मुख्यालय से उनकी पंचायत में पहुंचने को लगते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में 2 प्राथमिक पाठशाला, एक उच्च पाठशाला, एक पीएचसी, एक आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, एक आंगनबाड़ी केंद्र और एक पशु औषधालय है। कला ने कहा कि दुर्गम पंचायत होने के नाते यह अब सुविधाएं उन्होंने हासिल की है।
बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उन्हें नानी ने पढ़ाया। पंचायत प्रधान कला देवी ने बताया कि सीएम जयराम ठाकुर उनके प्रेरणा स्रोत हैं।
इससे पहले भी बाइक पर सवार होकर पोलियो वैक्सीन का टीका नौनिहालों तक पहुंचाने वाली स्वास्थ्य महिला कर्मी गीता ने डब्लयूएचओ की कैलेंडर गर्ल बनकर नाम रोशन किया। सबसे युवा महिला प्रधान के रूप में थरजून पंचायत की जबना देवी ने भी नाम कमाया है।