फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सम्मानित हुए जेएनवी ठियोग के शिक्षक अमित

Thu, 18 Apr 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्फेडरेशन ऑफ  इंडियन इंडस्ट्री चंडीगढ़ परिसर में सतत विकास पर हुए सम्मेलन में जेएनवी ठियोग के शिक्षक अमित कुमार को सम्मानित किया गया। सम्मलेन में भारत के अलावा कई अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के कंप्यूटर व्याख्याता अमित कुमार को फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेर पर आधारित मेसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेज के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्य के लिए आईआरएसडी 2018 अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के दौरान अमित कुमार के आईसीटी को शिक्षा में एकीकृत करने से उत्पन्न हुए अवसर एवं चुनौतियों पर प्रकाशित शोध को भी सराहना मिली। इन दिनों अमित कुमार लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव विभाग में बतौर आईटी संसाधक सेवाएं दे रहे हैं। सम्मेलन में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डॉ. विपिन भटनागर, आईआईएम टी नोएडा के निदेशक सहित अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें