फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में गूंजेगी तरुण की आवाज, ऑनलाइन संगीत प्रतियोगिता में जीता खिताब

Sat, 09 Jun 2018 01:25 PM IST
सोनू कुमार, अमर उजाला, जंजैहली (मंडी)
विज्ञापन
tarun
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के जंजैहली के युवा कलाकार तरुण की आवाज अब जल्द बॉलीवुड में गूंजने वाली है। बहुचर्चित संगीतकार लेज्ली लुईस सरगम, स्टार मेकर एप्लीकेशन की ऑनलाइन चल रही राष्ट्रीय संगीत स्पर्धा के नतीजों में जंजैहली के तरुण कौशल विजेता बने हैं। इससे जंजैहली वासियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरगम और स्टार मेकर एप्लीकेशन पर एक गाना पोस्ट किया था और पूरे हिंदुस्तान के सरगम ऐप यूजर्स से अनुरोध किया था कि वे इस गाने को पूरा करें। इन्हें सुनने के पश्चात उन्हें जिसकी आवाज और अंदाज पसंद आएगा, उसके साथ वे एक एलबम बनाएंगे तथा उन्हें बॉलीवुड में साथ कार्य करने का अवसर देंगे।

इस प्रतिस्पर्धा में उन्हें जंजैहली के तरुण कौशल की आवाज पसंद आई है। उन्हें मुंबई आने का न्योता दिया गया है। मशहूर संगीतकार लेसली लेविस के साथ गाना गाने का मौका भी मिलेगा। तरुण कौशल जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल में पहले मेलोडी ऑफ सराज रह चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले इन्होंने मुंबई में बन रही एक शार्ट फिल्म हैप्पीनेस रेसिपी के लिए भी एक दस मिनट लंबा गाना गाया है। इसके लिरिक्स और धुन इन्होंने खुद बनाई है, जो अगस्त में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें