फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में कुश्ती लड़ेंगे हिमाचल के अमन चौधरी

Fri, 08 Jun 2018 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा की गुरियाल पंचायत के धनेटी भुरियां गारन गांव के अमन चौधरी का चयन एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अमन चौधरी एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-20 के 66 किलोग्राम में भाग लेंगे।

विज्ञापन


एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता मलयेशिया में होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह से जमा दो की परीक्षा पास करने वाले अमन चौधरी को शुरू से ही कुश्ती का शौक है। इसी के चलते अमन ने स्कूल के समय कुश्ती में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस दौरान 66 किलोग्राम भार में भाग्य आजमाने वाले 19 वर्षीय अमन चौधरी पर भारती खेल विकास बोर्ड ऑफ इंडिया की नजर पड़ी। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा के हिसार में जनवरी 2018 नेशनल गेम्स में हिस्सा लेकर वहां तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के आधार पर अमन का चयन एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुुआ है। शुक्रवार को अमन चौधरी ने अपनी टीम के साथ मलयेशिया के रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें