फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि से पहले मैच कमीश्नर बने तपिश, परीक्षा पास कर पाया मुकाम

Thu, 27 Jul 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबाल फेडरेशन में हिमाचल प्रदेश के तपिश थापा मैच कमीश्नर बन गए हैं। अब देश भर में फेडरेशन की प्रतियोगिताओं में तपिश प्रबंधन करते नजर आएंगे। तपिश ने मैच कमीश्नर की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता पास कर यह पद हासिल किया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में पूरे देश से फुटबाल की बारीकियों का ज्ञान रखने वाले लोगों का चयन प्रारंभिक तौर पर राज्य स्तर पर किया गया। दूसरे चरण में जुलाई माह में मुंबई और कोलकाता में पूरे देश से चयनित 50 लोगों का तीन दिन तक परीक्षण किया गया।

इसके बाद मौखिक और लिखित परीक्षा में पूरे देश से 24 लोगों का चयन किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश से तपिश थापा का चयन किया गया है। तपिश थापा ने कोलकाता में आयोजित चयन परीक्षा में अपने ज्ञान का लोहा मनवाते हुए प्रदेश के पहले एवं एकमात्र मैच कमीश्नर की योग्यता हासिल की है।
विज्ञापन


फुटबाल मैचों के आयोजन की समस्त जिम्मेदारी मैच कमीश्नर की होती है। इसमें मैच का आयोजन, सुरक्षा मामले, टीम के ठहराव, आवागमन, अनुशासन और मैदान पर होने वाली अन्य सभी गतिविधियां मैच कमीश्नर की स्वीकृति से ही होती हैं।

इस महत्वपूर्ण परीक्षा को पास करने पर राष्ट्रीय शिक्षक मंच के संयोजक अश्वनी भट्ट, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ के महासचिव संजय मोगू, हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला फुटबाल संघ कांगड़ा के महासचिव विजय शमशेर भंडारी ने

तपिश थापा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। तपिश थापा धर्मशाला के दाड़ी के निवासी हैं। वर्तमान में वे बतौर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें