फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की चौहान के गीत ‘पहाड़ी बंदे’ ने यू ट्यूब में मचाई धमाल

Wed, 26 Jul 2017 06:19 PM IST
धर्मवीर गौतम/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीवुड शार्ट फिल्म ‘अंटू की अम्मा’ में अध्यापक का मुख्य किरदार निभाने वाले विक्की चौहान के पहाड़ी गाने ने यू ट्यूब पर धमाल मचा दी है। महज छह दिन के भीतर ही एक लाख से अधिक लोक विक्की चौहान के गाने ‘पहाड़ी बंदे’ को देख चुके हैं।
विज्ञापन



विक्की चौहान बचपन से ही पहाड़ी गायकी से जुड़े हैं। विक्की अपने गीतों को खुद लिखते हैं और निर्देशन भी खुद ही करते हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना पहला वीडियो एलबम रिलीज कर दिया था।

इसके अलावा गढ़वाली गीतों में भी विक्की की अच्छी पकड़ है। शिमला के उपमंडल रोहडू के छाजपुर गांव में नरेन्द्र सिंह चौहान और चन्द्र कला के घर 6 फरवरी 1978 को जन्मे विक्की चौहान आज पहाड़ी गानों में बुलंदियों पर हैं। पिता बागवान हैं और माता गृहिणी।
विज्ञापन



विक्की चौहान ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र और इतिहास में मास्टर डिग्री की।

इसके बाद बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की। लेकिन, गायकी व अभिनय में दिलचस्पी होने के चलते उन्होंने शिक्षा पूरी करने के बाद इसी फील्ड को चुना।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। पहाड़ी गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें