फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी की बेटी ने ट्रैक पर दिखाया दम, जीता स्वर्ण और रजत

Wed, 29 May 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
शिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर के गांव धलौट में दर्जी की दुकान चला रहे वतन सिंह की बेटी शिवाली ने नालागढ़ में प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-18 वर्ग में 1500 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में शिवाली ने दो पदक जीतकर नाम चमकाया है।

विज्ञापन


शिवाली वर्तमान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की जमा दो की छात्रा हैं। कन्या स्कूल में बीते माह अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने सशक्तीकरण का संदेश दिया था। 

मैट्रिक तक की पढ़ाई राजकीय उच्च विद्यालय गुलेला में हुई है। जब शिवाली आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तो स्कूल प्रांगण में खेलकूद के दौरान विद्यालय में बतौर विज्ञान अध्यापक सेवाएं दे रहे रजनीश शर्मा की नजर शिवाली पर पड़ी।
विज्ञापन


तब से लेकर अब तक स्कूल की पढ़ाई के बाद शिवाली प्रतिदिन 2 से 3 घंटे प्रशिक्षक राजनीश शर्मा से प्रशिक्षण ले रही हैं। शिवाली का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। पिछले वर्ष कुल्लू में हुई प्रदेश एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिवाली ने अंडर-16 वर्ग में 1000 मीटर और 2000 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।

इसी वर्ष स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में शिवाली ने अंडर-18 में 1500 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर में रजत पदक जीता। शिवाली को पिछले चार वर्षों से प्रशिक्षण दे रहे रजनीश शर्मा ने बताया कि शिवाली मेहनती और प्रतिभाशाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें