फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस को सलाम, बिछड़े दो बच्चों को मां से मिलाया, लोगों ने की सराहना

Tue, 28 May 2019 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुलिस ने ईद के मद्देनजर नक्खास की साप्ताहिक बाजार में भीड़ के बीच गुम हुए दो बच्चों को देर रात ढूंढ निकाला और रो रही मां को सौंप दिया। नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।

विज्ञापन


नक्खास चौकी प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि गुडंबा के गांव बेहटा निवासी रईस की पत्नी इमराना ने रविवार देर शाम दो बच्चों अदीबा (5) व दाउद (6) के साप्ताहिक बाजार में भीड़ के बीच गुम होने की सूचना दी।

बच्चों की याद में रोते हुए अनहोनी की आशंका जता रही इमराना को ढांढस बंधाने के साथ आरक्षी बंशीलाल व संजय यादव की मदद से तलाश शुरू की गई।

अनेक गलियां खंगालने पर दो बच्चे भटकते नजर आए। तहकीकात में पता चला कि ईद की खरीदारी करने मां के साथ साप्ताहिक बाजार आए थे। लापता होने के घंटा भर में दोनों बच्चों को सकुशल इमराना को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें