फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सुमन बने कोर्फबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष

Mon, 14 Sep 2020 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
सुमन बने कोर्फबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय कोर्फबॉल फेडरेशन की बैठक में हिमांशु नाथ मिश्रा को अध्यक्ष, हिमाचल के बीआर सुमन को उपाध्यक्ष व हरियाणा के अशोक कुमार को सचिव बनाया गया। गुरुग्राम में हुई फेडरेशन की बैठक में वर्ष 2020-24 के लिए कार्यकारिणी का गठन करने को चुनाव करवाए गए। चुनाव सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकांत कुमार नड्डा की अध्यक्षता में हुए। इसमें कृष्ण कुमार वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीके पाण्डेय, बीआर सुमन, इंद्र प्रकाश टिकीबॉल, लालजिरमावा छांगटा को उपाध्यक्ष, सुमेर रूप सिंह को महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन


जबकि अबिन थॉमस वी को महासचिव चुना गया। इसी तरह अशोक कुमार, के. सरवानन को सचिव, पीके पोडार को कोषाध्यक्ष, सुमन कुमार नायक, एलबी लक्ष्मीकांत राठौर, आनंद प्रकाश पाण्डेय, रविंद्रा कुमार व निधि सेखावत को महिला विंग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में हेमनाथ कुमार, के. स्वामी नाथन, अमित कुमार, प्रदीप कुमार तोपाल, युमनम महेंद्रा कपूर, चेतन, किशोर नामदारया बागडेय, सुदीप मानवेकर को चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें