सोलन में मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रदेश की 23 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। 19 महिलाओं ने राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
ग्रैंड फिनाले 3 से 6 जून तक कंडाघाट में होगा। प्रतियोगिता के आयोजक हिमाचल फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पदम वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्लासिक कैटेगरी के फाइनल में सोलन की मंजू कश्यप ने भी जगह बनाई है।